Free Job Guru
Free Job Guru

HP Police Constable PST-PET 2026: 22 अक्टूबर से 5 दिसंबर तक होगा फिजिकल टेस्ट, 734 पदों के लिए ई-कॉल लेटर जारी

हिमाचल प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 का फिजिकल टेस्ट 22 अक्टूबर से 5 दिसंबर 2026 तक होगा। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने 14 अक्टूबर 2026 को प्रेस नोट जारी करके यह जानकारी दी। फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग कराएगा।

यह भर्ती कुल 734 पदों के लिए है, जिनमें 491 पद पुरुष और 243 पद महिला कॉन्स्टेबल के हैं। फिजिकल टेस्ट के लिए ई-कॉल लेटर जारी हो चुके हैं। किस जिले में किस दिन टेस्ट होगा, इसका शेड्यूल पुलिस विभाग जिलेवार अलग से जारी करेगा।

HP Police Constable Recruitment 2026: एक नजर में

जानकारी डिटेल
भर्ती करने वाली संस्था हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC)
पद का नाम कॉन्स्टेबल (पुरुष और महिला), क्लास-III
कुल पद 734 (पुरुष 491, महिला 243)
विज्ञापन संख्या 57/7-2026 (पुरुष), 58/7-2026 (महिला)
आवेदन की तारीख 10 जुलाई से 6 अगस्त 2026 (खत्म)
PST और PET 22 अक्टूबर से 5 दिसंबर 2026
चयन फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल
सैलरी पे लेवल-3, 20,200 से 64,000 रुपये

HP Police Constable ई-कॉल लेटर कैसे डाउनलोड करें

आयोग ने सभी योग्य उम्मीदवारों के ई-कॉल लेटर उनकी यूजर आईडी में अपलोड कर दिए हैं। उम्मीदवारों को SMS और ईमेल से भी इसकी सूचना भेजी गई है। कॉल लेटर डाक या किसी और तरीके से अलग से नहीं भेजा जाएगा, इसलिए इसे खुद डाउनलोड करना होगा।

  • HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘Apply Online’ पर क्लिक करके अपने OTR अकाउंट में लॉगिन करें।
  • डैशबोर्ड पर कॉन्स्टेबल भर्ती का ई-कॉल लेटर दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • कॉल लेटर डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।
  • कॉल लेटर में दिए निर्देश ध्यान से पढ़ें और फिजिकल टेस्ट के दिन साथ लेकर जाएं।

कॉल लेटर से जुड़ी किसी दिक्कत के लिए आयोग के फोन नंबर 0177-2629738, 0177-2624313 और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर बात कर सकते हैं।

Bihar ICDS Bhojpur Vacancy 2026 :भोजपुर शक्ति सदन में कार्यालय सहायक और आवासीय अधीक्षिका की भर्ती, 16 अक्टूबर को आएगी पूरी जानकारी

कितने पद किस वर्ग के लिए

पुरुष कॉन्स्टेबल (491 पद)

वर्ग पद
जनरल 187
SC 122
ST 23
OBC 102
EWS 57

महिला कॉन्स्टेबल (243 पद)

वर्ग पद
जनरल 101
SC 58
ST 12
OBC 48
EWS 24

इन पदों में होमगार्ड, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित (WFF), BPL और पूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए भी सीटें तय हैं। पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।

HP Police PST: कितनी चाहिए लंबाई

फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में लंबाई और सीना नापा जाएगा। तय लंबाई से कम होने पर उम्मीदवार बाहर हो जाएगा।

वर्ग पुरुष लंबाई पुरुष सीना महिला लंबाई
जनरल, EWS, OBC 5 फीट 6 इंच 31-32 इंच 5 फीट 2 इंच
SC, ST, गोरखा 5 फीट 4 इंच 29-30 इंच 5 फीट 0 इंच

लंबाई के मिलेंगे अलग से नंबर

इस भर्ती में लंबाई के 6 नंबर तक मिलते हैं, जो मेरिट में जुड़ेंगे। लंबाई जितनी ज्यादा, उतने ज्यादा नंबर।

पुरुष लंबाई महिला लंबाई नंबर
5’7″ से कम 5’3″ से कम 0
5’7″ से 5’8″ 5’3″ से 5’4″ 1
5’8″ से 5’9″ 5’4″ से 5’5″ 2
5’9″ से 5’10” 5’5″ से 5’6″ 3
5’10” से 5’11” 5’6″ से 5’7″ 4
5’11” से 6’0″ 5’7″ से 5’8″ 5
6’0″ या ज्यादा 5’8″ या ज्यादा 6

HP Police PET: दौड़ और कूद में क्या करना होगा

इवेंट पुरुष महिला
लंबी दौड़ 1500 मीटर, 5 मिनट 30 सेकंड में 800 मीटर, 3 मिनट 45 सेकंड में
100 मीटर दौड़ 14 सेकंड 17 सेकंड
ऊंची कूद 1.35 मीटर 1.10 मीटर
लंबी कूद 4 मीटर 3 मीटर

PET सिर्फ क्वालिफाइंग है, यानी इसके नंबर मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। किसी एक इवेंट में फेल होने पर उम्मीदवार को आगे के इवेंट में मौका नहीं मिलेगा।

लिखित परीक्षा का पैटर्न

फिजिकल टेस्ट पास करने वालों को लिखित परीक्षा देनी होगी। पेपर ऑफलाइन होगा और सवाल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आएंगे।

जानकारी डिटेल
सवाल 90 ऑब्जेक्टिव सवाल, 90 नंबर
समय 2 घंटे
सही जवाब 1 नंबर
नेगेटिव मार्किंग 0.25 नंबर
स्तर 12वीं कक्षा

नेगेटिव मार्किंग के नियम में गलत जवाब के साथ बिना जवाब छोड़े सवालों पर भी कटौती का जिक्र है। परीक्षा से पहले नोटिफिकेशन में यह नियम ध्यान से पढ़ लें।

फाइनल मेरिट कैसे बनेगी

फाइनल मेरिट कुल 100 नंबर की बनेगी।

  • लिखित परीक्षा: 90 नंबर
  • लंबाई: 6 नंबर
  • NCC सर्टिफिकेट: 4 नंबर

मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट पुलिस विभाग जांचेगा। आयोग की सिफारिश के बाद पुलिस विभाग मेडिकल जांच कराएगा।

फिजिकल टेस्ट में जाने से पहले ध्यान रखें

  • ई-कॉल लेटर का प्रिंट और एक फोटो वाला पहचान पत्र साथ रखें।
  • अपने जिले का शेड्यूल पुलिस विभाग की ओर से जारी होने पर तारीख और जगह पक्की कर लें।
  • आवेदन के समय चुने गए जिले में ही फिजिकल टेस्ट होगा।
  • कॉल लेटर में लिखे सभी निर्देश, जैसे रिपोर्टिंग का समय और साथ लाने वाले कागज, पहले से तैयार रखें।

HPPSC Police Constable Notification 2026 PDF – Click to Download
Male Notice
Female Notice

PET/PMT Notice PDF

Dileep Kumar
Author

Dileep Kumar

मेरा नाम दिलीप कुमार है। मैं Free Job Guru का CEO और Content Writer हूँ। इस वेबसाइट पर मैं सरकारी नौकरी, Sarkari Yojana, Scholarship, Admit Card, Result और ऑनलाइन फॉर्म से जुड़ी जानकारी लिखता हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान हिंदी में सही और काम की जानकारी मिले, जिससे उन्हें सरकारी नौकरी और पढ़ाई से जुड़े अपडेट समझने में आसानी हो।

View All Posts

Leave a Comment