Friday, 06 November 2026
Trending
Live UpdatesNew

RRB JE Vacancy 2026: 458 पद बढ़े, अब 4,487 पदों पर होगी भर्ती, P Way और Signal में बदलाव

Saket KumarAuthor4 min read
Share
RRB JE Vacancy 2026
RRB JE Vacancy 2026
इस लेख में (7)
  1. RRB JE Vacancy 2026: अब तक कैसे बढ़े पद
  2. किन पदों की Vacancy बदली गई
    1. JE/Permanent Way Vacancy: RRB-Wise पद
    2. JE/S&T/Signal Vacancy: RRB-Wise पद
  3. उम्मीदवारों पर क्या असर पड़ेगा
  4. RRB JE Exam 2026: आगे क्या होगा
  5. फर्जी Message से सावधान रहें

नमस्कार दोस्तों,  रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Junior Engineer भर्ती CEN 04/2026 में 458 पद बढ़ा दिए हैं। अब इस भर्ती में कुल पदों की संख्या 4,029 से बढ़कर 4,487 हो गई है।

यह बदलाव 4 नवंबर 2026 को जारी Corrigendum No. 2 से हुआ है। इस भर्ती में पद दूसरी बार बढ़े हैं। Zonal Railways से अतिरिक्त Vacancy की मांग मिलने के बाद बोर्ड ने पदों की समीक्षा की और यह फैसला लिया।

RRB JE Vacancy 2026: अब तक कैसे बढ़े पद

13 अगस्त 2026 को CEN 04/2026 जारी हुआ था। तब Junior Engineer और Depot Material Superintendent के लिए 3,993 पद निकले थे। बाद में Chemical and Metallurgical Assistant के पद जोड़े गए।

चरण तारीख बढ़े पद कुल पद
Original Notification 13 अगस्त 2026 – 3,993
Corrigendum No. 1 18 अगस्त 2026 36 4,029
Corrigendum No. 2 4 नवंबर 2026 458 4,487

Corrigendum No. 1 में CMA के 35 पद और JE/Electrical/TRS का 1 पद जोड़ा गया था।

किन पदों की Vacancy बदली गई

इस बार दो पोस्ट की Vacancy बदली गई है। Category No. 17 यानी JE/Permanent Way और Category No. 35 यानी JE/S&T/Signal।

यहां एक बात ठीक से समझ लीजिए। बदलाव के बाद इन चुनिंदा RRB में JE/Permanent Way के 660 और JE/S&T/Signal के 148 पद दिखाए गए हैं। ये दोनों मिलाकर 808 होते हैं। यह नए जुड़े पदों की संख्या नहीं, बल्कि बदलाव के बाद की Vacancy है। पूरी भर्ती में वास्तविक बढ़ोतरी 458 पदों की है।

RRB JE Vacancy 2026: 458 पद बढ़े, अब 4,487 पदों पर होगी भर्ती, P Way और Signal में बदलाव

JE/Permanent Way Vacancy: RRB-Wise पद

RRB UR SC ST OBC EWS कुल
Ajmer 32 12 7 21 8 80
Bhopal 40 16 8 26 10 100
Bhubaneswar 59 25 11 39 16 150
Bilaspur 35 16 10 29 10 100
Kolkata 16 7 2 12 3 40
Muzaffarpur 12 7 4 11 4 38
Patna 30 14 7 17 7 75
Ranchi 34 11 5 20 7 77
कुल 258 108 54 175 65 660

JE/S&T/Signal Vacancy: RRB-Wise पद

RRB UR SC ST OBC EWS कुल
Ahmedabad 9 1 2 3 2 17
Bilaspur 6 2 2 5 1 16
Chennai 8 3 2 2 2 17
Guwahati 10 4 3 7 3 27
Mumbai 5 2 2 3 2 14
Prayagraj 8 4 1 5 2 20
Ranchi 8 2 2 3 2 17
Siliguri 8 3 2 5 2 20
कुल 62 21 16 33 16 148

उम्मीदवारों पर क्या असर पड़ेगा

अगर आपने ऊपर बताए गए RRB में इन्हीं दो पोस्ट के लिए Form भरा है, तो यह बदलाव सीधे आपसे जुड़ा है। अब अपनी RRB और Category की नई Vacancy देख लीजिए।

बाकी RRB की Vacancy और भर्ती की दूसरी शर्तों में बदलाव की बात सामने नहीं आई है। Cut Off पर इसका कितना असर होगा, इस बारे में बोर्ड की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।

RRB JE का Online Application 14 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक चला था। अभी तक Form दोबारा खुलने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

RRB JE Exam 2026: आगे क्या होगा

CBT 1 के लिए 27 और 28 अक्टूबर 2026 की तारीख तय की गई थी। कुछ जगह 2 नवंबर की तारीख भी लिखी मिल रही है, इसलिए अपनी Exam City Slip या Admit Card की तारीख को ही सही मानें।

अब उम्मीदवारों को CBT 1 से जुड़े अगले Update और CBT 2 की तारीख का इंतजार करना है। इस भर्ती में Junior Engineer, DMS और CMA के पद Pay Level 6 के हैं, जिनकी शुरुआती Basic Pay ₹35,400 है।

फर्जी Message से सावधान रहें

Vacancy बढ़ने की खबर के बाद अगर कोई Agent या Message पैसे लेकर Form दोबारा खुलवाने, RRB बदलवाने या Selection कराने की बात करे, तो उस पर भरोसा न करें। अपनी Login Details और OTP किसी को न बताएं।

क्या यह जानकारी आपके काम आई?

यह जानकारी किसी ज़रूरतमंद दोस्त को भेजेंएक share किसी की नौकरी की शुरुआत बन सकता है।

Saket Kumar
Written by

Saket Kumar

Our editorial team checks every update against the official notification before publishing.

अपना सवाल पूछें / Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *