Free Job Guru
Free Job Guru

Supreme Court Junior Court Attendant Recruitment 2026 : 130 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास 4 नवंबर से करें

सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के 130 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं पास युवा इसके लिए फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 4 नवंबर 2026 से शुरू होंगे और 25 नवंबर की रात 11:55 बजे तक चलेंगे।

नोटिफिकेशन 15 अक्टूबर को आया है। यह ग्रुप C का नॉन-क्लेरिकल पद है और नौकरी नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में होगी। 130 पदों की संख्या अभी अस्थायी है, आगे इसमें बदलाव हो सकता है।

Supreme Court Junior Court Attendant Recruitment 2026 Overview

काम तारीख
नोटिफिकेशन जारी 15 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 4 नवंबर 2026
आवेदन की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2026 (रात 11:55 बजे तक)
लिखित परीक्षा 26 दिसंबर 2026 (संभावित)
आंसर की 28 दिसंबर 2026
आंसर की पर आपत्ति 28 से 29 दिसंबर 2026
इंटरव्यू तारीख बाद में बताई जाएगी

कौन भर सकता है फॉर्म

सरकार से मान्यता वाले किसी बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। इस भर्ती में पढ़ाई की ऊपरी सीमा भी तय है। ज्यादा से ज्यादा 12वीं तक पढ़े उम्मीदवार ही योग्य हैं। यानी ग्रेजुएट उम्मीदवार इस पद के लिए फॉर्म नहीं भर पाएंगे।

कितनी होनी चाहिए उम्र

1 अक्टूबर 2026 को उम्र 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। SC, ST, OBC (नॉन क्रीमी लेयर), दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को सरकारी नियमों के हिसाब से उम्र में छूट मिलेगी। स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को 5 साल तक की छूट है।

विधवा, तलाकशुदा या कानूनी तौर पर पति से अलग रह रहीं महिलाएं, जिन्होंने दोबारा शादी नहीं की है, 35 साल की उम्र तक आवेदन कर सकती हैं। इस वर्ग में OBC महिलाओं के लिए यह सीमा 38 साल और SC/ST महिलाओं के लिए 40 साल है।

सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री में पहले से काम कर रहे कर्मचारियों पर ऊपरी उम्र सीमा लागू नहीं होगी। लेकिन दूसरे सरकारी विभाग, PSU या बैंक में नौकरी कर रहे लोगों को कोई छूट नहीं मिलेगी।

RRB NTPC UG 2026: 1688 पदों पर भर्ती, 12वीं पास 13 नवंबर तक करें आवेदन

कितनी लगेगी फीस

वर्ग फीस
सामान्य (अनारक्षित) 1,500 रुपये
SC, ST, OBC (नॉन क्रीमी लेयर), पूर्व सैनिक, दिव्यांग 750 रुपये

फीस सिर्फ ऑनलाइन जमा होगी और एक बार जमा होने के बाद वापस नहीं मिलेगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

चुने गए उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स के लेवल 3 में रखा जाएगा। इसका पे स्केल 21,700 से 69,100 रुपये है। शुरुआत में बेसिक सैलरी 21,700 रुपये होगी और इसके ऊपर नियमों के मुताबिक भत्ते मिलेंगे।

नौकरी में क्या काम करना होगा

  • फाइलें, पेपर बुक, किताबें और दफ्तर के रिकॉर्ड एक जगह से दूसरी जगह ले जाना
  • मेज, कुर्सी, अलमारी, खिड़कियों और बुकशेल्फ की झाड़-पोंछ
  • रजिस्ट्री के अफसरों और कर्मचारियों को चाय, कॉफी, नाश्ता और पानी देना
  • अधिकारी जो दूसरे काम सौंपें, वो करना

कैसे होगा चयन

चयन दो चरणों में होगा। पहले ऑब्जेक्टिव टेस्ट और फिर इंटरव्यू।

टेस्ट में 100 नंबर के 100 सवाल आएंगे और इसके लिए डेढ़ घंटा मिलेगा। रीजनिंग, गणित, जनरल इंग्लिश और सामान्य ज्ञान से 25-25 सवाल पूछे जाएंगे। हर गलत जवाब पर 0.25 नंबर कटेगा। टेस्ट पास करने के लिए 100 में से कम से कम 50 नंबर लाने होंगे। अंग्रेजी के 25 सवाल भी पेपर का हिस्सा हैं, इसलिए हिंदी मीडियम वाले इसकी तैयारी पर अलग से ध्यान दें।

टेस्ट पास करने वालों में से कुल पदों के तीन गुना उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए बुलाए जाएंगे। इंटरव्यू 25 नंबर का होगा, जिसमें कम से कम 13 नंबर लाना जरूरी है।

HP Police Constable PST-PET 2026: 22 अक्टूबर से 5 दिसंबर तक होगा फिजिकल टेस्ट, 734 पदों के लिए ई-कॉल लेटर जारी

बिहार, यूपी, एमपी और राजस्थान में कहां होगी परीक्षा

परीक्षा देश के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में होगी। हिंदी पट्टी के इन शहरों में सेंटर बनाए गए हैं:

  • बिहार: आरा, औरंगाबाद, भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया
  • उत्तर प्रदेश: आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, वाराणसी
  • मध्य प्रदेश: भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, सतना, उज्जैन
  • राजस्थान: अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर

झारखंड में बोकारो, धनबाद, हजारीबाग और रांची में सेंटर हैं। दिल्ली-एनसीआर में भी परीक्षा होगी।

How to Apply Supreme Court Junior Court Attendant Recruitment 2026

  • सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Recruitment सेक्शन खोलें।
Supreme Court Junior Court Attendant Recruitment 2026
Supreme Court Junior Court Attendant Recruitment 2026
  • Junior Court Attendant भर्ती का लिंक चुनें। यह लिंक 4 नवंबर से काम करेगा।
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर अपनी निजी और पढ़ाई से जुड़ी जानकारी भरें।
  • फोटो, साइन, 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट अपलोड करें। आरक्षण या दिव्यांग कोटे का फायदा लेना है तो उसका सर्टिफिकेट भी लगाएं।
  • फीस ऑनलाइन जमा करें।
  • सबमिट करने से पहले पूरा फॉर्म एक बार ध्यान से जांच लें।
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट अपने पास रख लें। इसकी हार्ड कॉपी सुप्रीम कोर्ट को भेजने की जरूरत नहीं है।

Bihar ICDS Bhojpur Vacancy 2026 :भोजपुर शक्ति सदन में कार्यालय सहायक और आवासीय अधीक्षिका की भर्ती, 16 अक्टूबर को आएगी पूरी जानकारी

Important Link

Online Apply  Click Here (Link Active on 15 Oct 2026)
Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Dileep Kumar
Author

Dileep Kumar

मेरा नाम दिलीप कुमार है। मैं Free Job Guru का CEO और Content Writer हूँ। इस वेबसाइट पर मैं सरकारी नौकरी, Sarkari Yojana, Scholarship, Admit Card, Result और ऑनलाइन फॉर्म से जुड़ी जानकारी लिखता हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान हिंदी में सही और काम की जानकारी मिले, जिससे उन्हें सरकारी नौकरी और पढ़ाई से जुड़े अपडेट समझने में आसानी हो।

View All Posts

Leave a Comment